一 | जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू से होकर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन बुधवार को दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। रेल प्रशासन के अनुसार कुछ ट्रेनें निर्धारित समय पर चलीं, जबकि कई को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को स्टेशन पर ही सूचना दी गई और वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुझाई गईं। इन सब के बीच जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग पहले से ही प्रभावित था और दूसरे दिन भी रेल मार्ग प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।,रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पूर्व एनटीईएस (राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली) या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- सीएम उमर ने श्री माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड से किया सवाल, चेतावनी के बावजूद तीर्थयात्रियों को क्यों नहीं रोका गया?
बुधवार को रद रहने वाली ट्रेनें
रेल गाड़ी संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटडा - अमृतसर एक्सप्रेस
रेल गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटडा - कामाख्या अमरनाथ एक्सप्रेस